[nextpage title=”Indian Army ‘s heart touching Message to PM Narendra Modi & Nation” ]

इस दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर दो बातें जमकर छाई रहीं। पहली, दिवाली पर एक दिया सैनिकों के नाम जलाना है और दूसरी, चीन के सामान का बहिष्कार करना है। भारतीय सैनिकों के सम्मान के लिए लोगों द्वारा शुरू की गई यह पहल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में रही।

पीएम मोदी भी ने दिवाली पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए #Sandesh2Soldiers अभियान शुरू किया था। जिसके बाद पूरे देश ने इस अभियान के जरिये देश की सुरक्षा कर रहे सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

सामने आये इस वीडियो में दो सैनिकों ने पीएम मोदी के इस अभियान पर अपनी ख़ुशी व्यक्ति की है और इस सराहनीय पहल के लिए देश की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है। वीडियो में देखिये दो फौजियों ने क्या कहा पीएम मोदी के बारे में….

[/nextpage]

[nextpage title=”Indian Army ‘s heart touching Message to PM Narendra Modi & Nation” ]

https://www.youtube.com/watch?v=CxsNADC3oxc

वीडियो में फौजी भाइयों द्वारा दिया गया यह सन्देश आपके दिल को छू जाएगा। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी और देश के सभी लोगों की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि लोग इस दिवाली पर देश की सुरक्षा सैनिको के नाम पर एक दिया जला रहे हैं। फौजी भाइयों ने स्वदेशी सामान अपनाने के लिए समस्त देशवासियों का शुक्रिया अदा किया और दीपावली की शुभकामनायें दीं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें