चीन के विदेश मंत्रालय के जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और जिनपिंग के मुलाकात के बयान पर भारत ने अपना रुख साफ किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि G-20 शिखर सम्मेलन में भारत और चीन की मुलाकत प्रस्तावित ही नहीं थी।

बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय से खबर आई कि जर्मनी के हैम्बर्ग में शुक्रवार से शुरु हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन पीएम मोदी और जिनपिंग के कोई आसार नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मौजूदा वक़्त को द्विपक्षीय मुलाकात के लिए सही मौका करार नहीं दिया है। बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले 19 दिनों से भूटान-चीन-भारत सीमा पर डोकलाम क्षेत्र में गतिरोध चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें… जेटली के बयान पर तिलमिलाया चीन, कहा ये 1962 वाला चीन नहीं!

चीन के बयान पर भारत ने किया अपना रुख साफ :

  • चीन के विदेश मंत्रालय के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने भी भारत का रुख स्पष्ट किया है।
  • खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा कि भारत ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए नहीं कहा था।
  • इसलिए बातचीत के लिए खुशगवार माहौल की बात बेमानी है।

यह भी पढ़ें… सिक्किम: चीन की दादागिरी पर भारत ने कहा समझौते का सम्मान करो!

 

क्या है 19 दिन से चल रहे विवाद कारण :

  • चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
  • इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
  • भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
  • चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
  • भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
  • जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
  • अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।

यह भी पढ़ें… ‘फोटो’ के जरिए नया विवाद खड़ा करने की फिराक में चीन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें