झारखंड के कर्रा-गोविंदपुर के बीच रेलवे ने महज 2 घंटे 40 मिनट में एक अंडरपास बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस अंडरपास को बनाने में 100 मजदूरों की मदद ली गई और 1.10 करोड़ रुपए खर्च किये गए। रेलवे ने इतने कम समय में एक अंडरपास बनाकर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले रेलवे ने लोधमा-कर्रा के बीच एक अंडरपास बनाया था, जिसे बनाने में 3 घंटे 15 मिनट का समय लगा था।

  • झारखंड में रेलवे की तरफ से कर्रा-गोविंदपुर के बीच सिंगल लाइन पर अंडरपास बनाने के 4 घंटे की समय सीमा तय की गई थी।
  • रेलवे के इंजीनियरों ने अंडरपास बनाने का काम रविवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर शुरू किया और 11 बजकर 30 मिनट पर तय समय सीमा से पहले ही काम को ख़त्म कर दिया।
  • इस अंडरपास को बनाने में 100 मजदूरों की मदद ली गई।
  • अंडरपास बनाने में 1.10 करोड़ रुपए खर्च किये गए।
  • इससे पहले रेलवे ने लोधमा-कर्रा के बीच एक अंडरपास 3 घंटे 15 मिनट में बनाया था, जो अभी तक एक रिकॉर्ड था।
  • अंडरपास बनाने के दौरान तपस्विनी एक्सप्रेस के समय में फेरबदल की गई।
  • इस अंडरपास को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए कई मशीनों को भी लगाया गया।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस अंडरपास से करीब 10 हजार लोगों को फायदा होगा। रेलवे की योजना ऐसे और भी 49 अंडरपास बनाने की है। जिनका काम जल्द ही शुरू किया जाना है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें