भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक रेल गीत लॉन्‍च किया है। ये गीत तीन मिनट का है। इस गीत का प्रयोग रेलवे अपने यात्रियों से सीधे जुड़ने के लिए करेगा।

  • रेलवे ने अपने यात्रियों से सीधे जुड़ने के लिए एक गीत लॉन्‍च किया है।
  • इस गीत को भारत के फेमस सिंगर उदित नारायण ने गाया है।
  • उदित नारायण के साथ कविता कृष्‍णामुर्ति ने भी इस गीत को अपनी आवाज दी है। रेल गीत कुछ समय बाद हर रेलवे स्‍टेशन पर सुना जा सकेगा।
  • यह गीत ‘भारतीय रेल , हमें प्यार है भारतीय रेल से ’ रेलवे के हर कार्यक्रम के शुरू में बजाया जाएगा।
  • इस गाने के जरिये लोगो को रेलवे की सफाई के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जायेगा।
  • ये गीत रेल यात्रियों रेल यात्रियों को प्रेरित करने का काम भी करेगा।
  • रेलमत्रीं सुरेश प्रभू ने इस रेल गीत की जमकर तारीफ की है।
  • सुरेश प्रभू के मुताबिक ये रेल गीत रेलवे में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को मोटीवेट करेगा।
  • हमारे देश में प्रतीक लोगों को उत्प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • यह रेल गीत सभी रेलकर्मियों और रेल उपयोगकर्ताओं के लिए ऐसा ही प्रतीक होगा।
  • स्वतंत्रता संघषरें के दौरान भी कई गानों और नारों ने लाखों लोगों की भावना जगायी थी।
  • सुरेश प्रभू ने ही इस रेल गीत को लॉन्‍च किया है।
  • रेलमंत्री ने उन सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया जिन्‍होने इस गीत को लिखने और गाने के लिए कई दिनों तक प्रयास किया।
  • इस रेलगीत से जरिये रेलयात्री सीधें रेलवे से जुड़ जायेगेे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें