इसरो के पूर्व प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो यू आर राव का निधन हो गया। सोमवार सुबह 2.30 बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। वैज्ञानिक की मौत की पुष्टि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें… अद्भुत: इस ‘ममी’ को देख वैज्ञानिकों के भी उड़े होश, इंसान की नहीं बल्कि…

लंबी बीमारी से ग्रस्त थे प्रो यू आर राव :

  • इसरो अधिकारी ने बताया कि राव (85) का लंबी बीमारी और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
  • आज तड़के 2.30 बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें… अॉडियो : कृपया मेरे बेटे को लौटा दो, वैज्ञानिक तरुण की मां लगा रहीं गुहार!

वैज्ञानिक राव से जुड़ी जानकारी :

  • उदुपी के आदमपुर गांव में जन्मे राव लगातार भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए काम करते रहे।
  • उन्होंने एमजीके मेनन, सतीश धवन और विक्रम साराभाई जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था।
  • राव को भारत की अंतरिक्ष, उपग्रह क्षमताओं के निर्माण और देश के विकास में उनके अनुप्रयोगों के लिए किए गए अनुसंधान के लिए जाना जाता है।
  • 1972 में उन्होंने भारत में सेटेलाइट टेक्नोलॉजी की स्थापना की जिम्मेदारी ली थी।
  • उनके ही निर्देशन में 1975 में पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर 20 से अधिक उपग्रहों को डिजाइन किया गया, तैयार किया गया और अंतरिक्ष में प्रक्षेपित भी किया गया।

यह भी पढ़ें… कानपुर दौरा: 82 वैज्ञानिकों संग किसानों की आय पर चर्चा करेंगे CM!

1984 से 1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे राव :

  • भारत में मिसाइल टेक्नोलॉजी के विकास में भी अहम योगदान दिया।
  • उनके नेतृत्व में 1992 में एएसएलवी का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • उन्होंने प्रसारण, शिक्षा, मौसम विज्ञान, सुदूर संवेदी तंत्र और आपदा चेतावनी के क्षेत्रों में अंतरिक्ष तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया।
  • राव को पद्म भूषण समेत कई सम्मान दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें… पानी को तोड़ने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा ये खास तरीका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें