प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का रिव्यु लिया।

विज्ञान भवन में बैठक का आयोजन:

  • पीएम मोदी ने दिल्ली में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
  • यह बैठक स्वच्छ भारत अभियान के रिव्यु के लिए रखी गयी थी।
  • बैठक का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था।
  • पीएम मोदी ने गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार संबोधन किया।

यह भी पढ़ें: पीएम ने की 24वीं बार ‘मन की बात’, स्वच्छता अभियान पर रहा जोर!

पीएम का संबोधन:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के रिव्यु के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया।
  • जिसमें बैठक को उन्होंने संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में पीएम ने स्वच्छ भारत अभियान पर जोर दिया।
  • पीएम ने कहा कि, गन्दगी किसी को पसंद नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गन्दगी से लोगों को घृणा होनी चाहिए।
  • इस दौरान पीएम ने 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सफाई सफ्ताह होने की बात कही।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, स्वच्छता अभियान में जनता नेताओं से आगे निकल चुकी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गन्दगी देखते ही मन अस्वस्थ्य हो जाना चाहिए।
  • पीएम ने ये भी कहा कि, स्वच्छता के लिए प्रतियोगिता का माहौल होना चाहिए।
  • उन्होंने स्वच्छ अभियान के सकारात्मक प्रचार के लिए मीडिया को भी धन्यवाद दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें