दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री ने भारत को बुलेट ट्रेन का सौगात दिया। जिसका शिलान्यास साबरमती आश्रम स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया। भारत में पहला बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगा। यह परियोजना 2022 तक पूरी होगी।

यह भी पढ़ें… दिल्ली पहुँचते ही जम्मू राजधानी का आखिरी डिब्बा पटरी से उतरा

मोदी दूरदर्शी और वैश्विक नेता :

  • अहमदाबाद में पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास करने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एथलेटिक्स स्टेडियम में संबोधित किया।
  • कहा आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी और वैश्विक नेता हैं।
  • जापान से 100 इंजीनियर भारत आये हैं और वे भारतीय इंजीनियरों के साथ मिलकर रातदिन एक करके काम कर रहे हैं।
  • पीएम शिंजो आबे ने कहा कि जापान में जापान में जब से बुलेट ट्रेन शुरु हुई, एक भी रेल हादसा नहीं हुआ।
  • हम भारत में भी ट्रेन व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे, हम भारत में सुरक्षित यात्रा की गारंटी देते हैं।
  • मेक इन इंडिया के लिए हम भी प्रतिबद्ध हैं।
  • अगर जापान का JA और भारत I मिला दें तो JAI होगा।
  • शिंजो आबे जय जापान जय भारत का नारा दिया।
  • उन्होंने कहा कि मैं भारत के लिए सब कुछ करूंगा।

ये न्यू इंडिया है :

  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया।
  • पीएम मोदी ने गुजराती में जापानी पीएम का अभिवादन किया और देशवासियों को बधाई दी।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान ने
  • कहा बुलेट ट्रेन एक ऐसा प्रोजेक्ट है सुविधा भी है, सुरक्षा भी। रोजगार भी लाएगा और रफ़्तार भी।
  • तेज गति, तेज तकनीक और तेज प्रगति होगी।
  • आज का दिन जापान और भारत के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है।
  • भारत को ऐसा दोस्त मिला है जिसने बुलेट ट्रेन के लिए 88 हजार करोड़ का कर्ज सिर्फ 0.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर देने का वादा किया है।
  • बुलेट के लिए दिया यह कर्ज भारत को 50 साल में चुकाना है।
  • मुंबई-अहमदाबाद का सफर हवाई यात्रा से भी आसान होगा।
  • बुलेट से भारत के उद्योगों को फायदा होगा।
  • एक धारणा सी बन गई है कि जितनी भी टेक्नोलॉजी आती है वो अमीरों के लिए होती है, मगर वास्तविकता कुछ और है।
  • भले ही हमे टेक्नोलॉजी जापान से मिल रही है मगर बुलेट ट्रेन के लिए ज्यादा से ज्यादा संसाधन भारत में जुटाए जायेंगे।
  • टेक्नॉलजी ट्रांसफर से रेलवे को फायदा होगा, टेक्नीशियन, मैन्युफैक्चर्स को लाभ मिलेगा और एक तरह से पूरा रेलवे नेटवर्क लाभान्वित होगा।
  • इससे मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी।
  • Direct और Indirect Employment के हजारों अवसर भी ये प्रोजेक्ट अपने साथ लेकर आ रहा है।
  • रेलवे हो या हाईवे, वॉटरवे हो या एयरवे, हम सभी क्षेत्रों में अप्रत्याशित गति से कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • 3 साल में 3 करोड़ हवाई यात्री बढ़ें।
  • भारत और जापान ने 2022 तक बुलेट ट्रेन चलाने की बात ठान ली है तो ये भी हम करके रहेंगे।
  • मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर इस प्रोजेक्ट को कम से कम समय में पूरा कर दिखाएंगे।

मुंबई से अहमदाबाद का सफर दो घंटे में पूरा होगा:

  • मुंबई से अहमदाबाद का सफर आठ घंटे में पूरा होता है।
  • लेकिन देश की पहली बुलेट ट्रेन से यह सफर दो घंटे में पूरी होगी।
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की गति 350 किमी/घंटा होगी जो 3 घंटे से कम समय में अपनी यात्रा पूरी करेगी।
  • इसका 7 किमी रास्ता समुद्र से गुजरेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें