जापान के प्रधानमंत्री ने भारत को बुलेट ट्रेन का सौगात दिया। जिसका शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया। इस अवसर पर मोदी और आबे के अलावा रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, गुजरात के राज्यपाल ओ.पी. कोहली, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की डेमो फिल्म दिखाई गई। देश का पहला बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगा। यह परियोजना 2022 में पूरी होगी।

यह भी पढ़ें… अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन के सपनों का शिलान्यास

गांधी की धरती पर हुई बुलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत :

  • बुलेट ट्रेन के शियान्यास के अवसर पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एथलेटिक्स स्टेडिम में संबोधित किया।
  • रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहले महात्मा गांधी को ट्रेन से उतारा गया था।
  • आज गांधी की धरती पर ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए जापान की ओर से 0 फीसदी के ब्याज से पैसों की मदद की।
  • रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बुलेट ट्रेन दो मित्र देशों के भाईचारे का प्रतीक है।
  • इस प्रोजेक्ट से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें… देश के पहले ‘बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट’ की शुरुआत आज

बुलेट ट्रेन से बढ़ेगी देश की जीडीपी :

  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस मौके पर कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात के अहमदाबाद को चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है।
  • अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन के शियान्यास के कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस ने संबोधित किया।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने  कहा कि पीएम मोदी ने जिस नए भारत की संकल्पना रखी है, ये प्रोजेक्ट उसी की शुरुआत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से देश की जीडीपी बढ़ेगी।
  • हाई स्पीड बुलेट ट्रेन के लिए सीएम ने पीएम मोदी और शिंजो आबे का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें… दिल्ली पहुँचते ही जम्मू राजधानी का आखिरी डिब्बा पटरी से उतरा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें