वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम(WEF) की मीटिंग से पहले देश व दुनिया में आय की असमानता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1% दौलतमंदों के पास पूरे देश की 58 प्रतिशत संपत्ति है। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति के साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। वहीं दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति दुनिया भर के महज 8 लोगों के पास है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि भारत सहित पूरी दुनिया में आय के आधार पर कितनी बड़ी असामानता है। देश ही नहीं पूरा विश्व इस असमानता के बीच घिरा हुआ है।

भारत के उद्योपतियों की लिस्ट

  • चैरिटी संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अकेले 57 अरबपतियों के पास करीब 15 लाख करोड़ रूपये की पूंजी है।
  • इतनी पूंजी देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी के पास है।
  • वहीं भारत के 84 अरबपतियों के पास 16 लाख 90 हजार करोड़ रूपये की संपत्ति है।
  • इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी 1.31 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ टॉप पर हैं।
  • इसके बाद दिलीप सांघवी करीब 1.13 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर,
  • तो अजीम प्रेमजी 1.02 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल संपत्ति करीब 211 लाख करोड़ रूपये आंकी गई है।

दुनिया की स्थिति

  • रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की कुल संपत्ति करीब 17427 लाखों करोड़ आंकी गई है।
  • इसमें 4500 लाख करोड़ रूपये की संपत्ति महज 8 दुनिया के सबसे अमीर लोगों के पास है।
  • लिस्ट में बिल गेट्स करीब 5 लाख करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।
  • वहीं अमांसियो ऑर्तेगा के पास 4.5 लाख करोड़ और वॉरेन बफेट 4.14 लाख करोड़ रूयपे के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • ‘एन इकॉनमी फॉर 99 पर्सेंट’ के नाम से जारी इस रिपोर्ट में ह्यूमन इकॉनमी के निर्माण की पक्ष की बात की गई है।
  • रिपोर्ट कहती है कि साल 2015 से 1 प्रतिशत सुपर रिच ने दुनिया के बाकी 99 प्रतिशत लोगों के बराबर की संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है।

वो 8 लोग जिनके पास दुनिया के आधे लोगों के बराबर संपत्ति

  • बिल गेट्स – माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स
  • मार्क जुकरबर्ग – फेसबुक के को-फाउंडर
  • जेफ बेजोस – ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर
  • वॉरेन बफे – इन्वेस्टर
  • अमेंसियो ओर्टेगा – इंडिटेक्स के फाउंडर
  • कार्लोस स्लिम – मेक्सिको के बिजनेसमैन
  • लैरी एलीसन – ओरैकल के फाउंडर
  • माइकल ब्लूमबर्ग – न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें