राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद देश की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी है। यह बात पूर्व केंद्र मंत्री पी चिदंबरम ने एक संगोष्ठी में कही।

इंदिरा देश की लोकप्रिय नेता-

  • पी चिदंबरम ने कहा कि इंदिरा गांधी किसी धर्म, जाति या क्षेत्र को नहीं मानती थी।
  • इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देश का लोकप्रिय नेता बताया।
  • उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बाद इंदिरा गांधी देश की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है।
  • चिदंबरम ने कहा कि अनेक सामाजिक वैज्ञानिकों ने कहा है कि महात्मा गांधी के बाद जिनका नाम सबसे पहले जेहन में आता है वे हैं इंदिरा गांधी।
  • उन्होंने कहा कि इसमें सहमति या असहमति हो सकती है, तर्क-वितर्क भी कर सकते है।
  • लेकिन कोई भी इंदिरा गांधी की जनता के प्रति प्रेम और देशभक्ति में संदेह नहीं कर सकता।
  • देश की पहली महिल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा कर रहे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि उनके पास गलतियों को मानने का सहस था
  • इसलिए उन्होंने माना था कि आपातकाल लागू करना एक बड़ी गलती थी।

यह भी पढ़ें: कार्यकाल खत्म होने से पूर्व राष्ट्रपति ने खारिज की दो और दया याचिकाएं!

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: शहरी निकाय चुनाव की जीत को अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें