बीते साल पकडे गए एक आतंकवादी को अमेरिकी सरकार द्वारा 20 साल की सज़ा सुनाई गयी है। फेरिज़ी को यह सज़ा साइबर टेररिज्म के अंतर्गत दी गयी है।

सरकारी कर्मचारियों व जवानो का चुराया था डाटा :

  • आपको बता दें कि अर्दित फेरिज़ी अका Th3Dir3ctorY आतंकवादी संगठन ISIS का हैकर था।
  • यह वही व्यक्ति है जिसने अमेरिका के 1,351 सरकारी कर्मचारी व जवानो की फेहरिस्त अपने आकाओं को दी थी।
  • 20 वर्षीय फेरिज़ी को ISIS की मदद करने के जुर्म में मलेशिया से 2015 में गिरफ्तार किया गया था।
  • यह आतंकवादी मलाशिया में रहकर कंप्यूटर साइंस की पढाई कर रहा था।
  • काफी सुनवाइयों के बाद अब उसे अमेरिकी सरकार द्वारा 20 साल की सजा मिली है।
  • यूएस के जांचकर्ताओ ने बताया कि फेरिज़ी ने सारा डाटा आतंकी सरगना जुनैद हुसैन को दिया था।
  • हालांकि यह अमेरिकी कर्मचारियों व जवानो का डाटा किसी कारणवश लीक हो गया था।
  • जांचकर्ताओं ने बताया कि हुसैन और फेरिज़ी के बीच यह साझेदारी अप्रैल 2015 से शुरू हुई थी।
  • वे बताते हैं कि फेरिज़ी ने यह सूचना अमेरिकी वेब होस्टिंग कंपनी से 13 जून, 2015 में चुराई थी।
  • इस डेटा में करीब 1,351 लोगों के ई-मेल से लेकर पासवर्ड, लोकेशन व फ़ोन नंबर भी थे।
  • इसके अलावा जांचकर्ताओं के अनुसार फेरिज़ी कसोवन हैकिंग टीम का सदस्य भी था।
  • आपको बता दें कि इस हैकिंग टीम ने पहले भी सर्बिया व इजराइल में इस तरह की चोरी की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें