भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) वैसे तो हमेशा ही अपने कुछ नया करता है, परंतु इस बार वह इतिहास रचने जा रहा है जिसके तहत वह आगामी 15 फरवरी को एक साथ करीब 104 उपग्रह साथ में छोड़ेगा.

श्रीहरिकोटा से होगा परिक्षण :

  • इसरो जिसे हम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भी कहते हैं इस वर्ष इतिहास रचने जा रहा है.
  • जिसके तहत संगठन आगामी 15 फरवरी को करीब 104 उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में छोड़ेगा.
  • संगठन का प्रक्षेपण यान PSLV आगामी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अपने केंद्र से यह कारनामा करेगा.
  • इसरो के अनुसार PSLV-C37 कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट मिशन को 15 फरवरी, 2017 को प्रक्षेपण किया जाएगा.
  • जिसे श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 9:28 बजे प्रक्षेपित किया जाना है.
  • पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीइकल अपनी 39वीं उड़ान (PSLV-C37) में 103 सह-यात्री उपग्रहों के साथ,
  • पृथ्वी के अध्ययन के लिए 714 किलोग्राम का कार्टोसैट-2 सीरीज उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा.
  • इन 103 अन्य उपग्रहों का कुल वजन करीब 664 किलोग्राम बताया गया है.

यह भी पढ़ें : 

नजीब अहमद मामला : दिल्ली HC ने दिया आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट का आदेश!

मणिपुर की स्थिति चिंताजनक, लेंगे बड़ा फैसला : गृहमंत्रालय

मिस्र की इमान अहमद इलाज के लिए लाई गयी भारत!

MP : ISI के रैकेट में बीजेपी IT सेल का पदाधिकारी शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें