बात मंगल पर पहली बार में सफलता पूर्वक यान भेजने की हो ,स्क्रैमजेट इंजन की हो या फिर संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण करने कीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ इसरो ने हमेशा अपनी मेहनत और लगन का कमाल दिखाते हुए देश का मस्तक गर्व के साथ ऊंचा उठाया है । अपने इन्ही प्रयासों से ‘इसरो’ एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार है । इसरो जनवरी 2017 में 82 सैटेलाइट एक साथ लांच करेगा जो की विश्व रिकोर्ड होगा । इन सैटेलाइट को लांच कर के इसरो एक नया इतिहास रच सकता है।

अब तक सबसे ज्‍यादा सैटेलाइट (37 सैटेलाइट) लांच करने का रिकॉर्ड रूस के पास है!

  • विश्व के कई देशों के सैटेलाइट सफलतापूर्वक लांच कर के ‘इसरो ‘ने दुनियां भर में अपनी धाक जमा ली है ।
  • इसी सिलसिले को बरकारार रखते हुए इसरो जनवरी में विदेशी सैटेलाइट लांच करने कि तैयारी कर रहा है।
  •  इसरो 15 जनवरी, 2017 को एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर नया कीर्तिमान दर्ज करने की तैयारी में है ।
  • जो कि एक विश्व रिकोर्ड होगा ।

ये भी पढ़ें :‘बिना एटीएम कार्ड’ और ‘पिन नंबर’ के ही मशीन से निकलेगा कैश!

  • विश्व में सबसे ज्यादा सैटेलाइट लांच करने का अभी तक रूस के पास है।
  • रूस ने अभी तक एक बार में 37 सैटेलाइट लांच किये है।
  • रूस के बाद दुसरे नम्बर पर 29 सैटेलाइट लांच करके अमेरिका ने अपना नाम दर्ज करा रखा है।
  • वहीँ भारत ने 22 जून, 2013 को एक साथ 20 सैटेलाइट लांच किए थे जिससे विश्व में उसे तीसरा प्राप्त है।
  • इसरो के एक साथ 82 सैटेलाइट लांच करने के बाद भारत पहले स्थान पर आ जायेगा।

ये भी पढ़ें :पाक गोलाबारी का शिकार हुए शख्स के परिजनों को मुआवज़े की घोषणा !

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें