राजस्थान में जैसलमेर ( Jaisalmer ) के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार विस्फोट हुआ जिसकी वजह से 6 जवान घायल हो गए जबकि 2 की हालत गंभीर है।

अभ्यास  ( Jaisalmer ) के दौरान हुआ बड़ा हादसा-

  • जैसलमेर के किशनगढ़ फिल्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार ब्लास्ट हुआ।
  • इस ब्लास्ट में 6 जवान जख्मी हो गए जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • ब्लास्ट में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • यह हादसा उस समय हुआ जब BSF जवान अभ्यास कर रहे थे।
  • तभी अचानक मोर्टार में विस्फोट हो गया।
  • 51 MM के मोर्टार में हुए ब्लास्ट से पास में खड़े जवान घायल हो गए।
  • फायरिंग रेंज से करीब 80 किलोमीटर दूर सभी घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ लाया गया है।
  • बाद में गंभीर रूप से घायल दो जवानों को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से जोधपुर लाया गया है।
  • यहाँ सभी घायल जवानों को इलाज के लिए लाया गया।

बीते साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा-

  • पिछले साल मार्च में भी इस फायरिंग रेंज में मोर्टार फटा था।
  • उस वक्त भी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जोधपुर लाया गया था।

यह भी पढ़ें: सेना प्रमुख का मेजर गोगोई को समर्थन सेना का मनोबल बढ़ाता है-एक्सपर्ट्स

यह भी पढ़ें: पंजाब : पठानकोट में मिला संदिग्ध बैग, हाई अलर्ट जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें