जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी के मद्देनजर रोकी गई अमरनाथ यात्रा को फिर से बहाल कर दी गई। इसके साथ ही 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ : 1 लाख श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन!

सुबह 4.05 बजे रवाना हुआ तीर्थयत्रियों का जत्था :

  • अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा और श्रद्धालुओं के संबंध में जानकारी दी।
  • कहा सुबह 4.05 बजे 140 वाहनों के साथ 4,411 तीर्थयत्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हो गया।
  • आगे कहा यह 40 दिवसीय लंबी यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें… कश्मीर में लगा कर्फ्यू, रोकी गई अमरनाथ यात्रा!

शनिवार को जम्मू में रोकी गई अमरनाथ यात्रा :

  • कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जम्मू से शनिवार को अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई ।
  • बता दें कि आतंकी बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी के मद्देनज़र घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है।
  • कश्मीर में अधिकारियों ने त्राल समेत तीन शहरों में प्रतिबंध लगाया है।
  • घाटी के बाकी हिस्सों में भी लोगों की आवाजाही पर कर्फ्यू लगा दिया है।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बताया कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति के चलते कर्फ्यू लगाया गया है।
  • उन्होंने बताया कि जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से इस यात्रा को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा पत्थरबाजी का संकट, आतंकी हमले की आशंका!

अब तक 10 श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान गई जान :

  • यात्रा के दौरान अब तक 10 श्रद्धालुओं की जान गई है।
  • एक की मौत गुरुवार को बस के भीतर गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई।
  • जबकि नौ अन्य की मौत स्वाभाविक बताई गई है।
  • हालांकि इस यात्रा का सबसे सराहनीय पहलू भी है।
  • श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय मुसलमान टैक्सियों से लेकर चाय की दुकान, सड़क के किनारे नाश्ते और बालटाल व पहलगाम के दो आधार शिविरों में तंबुओं का व्यवस्था कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा से पहले पाक की बढ़ी घुसपैठ, सेना की चिंता में इज़ाफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें