श्रीनगर के अनंतनाग जिले में जुम्मे की नमाज़ के बाद हिंसक झड़पें हुई। अनंतनाग में नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू किया। इसके बाद लोगों की सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़पें शुरू हो गई। बता दें कि रोहिंग्या मुस्लिमों के म्यांमार में हत्या किये जाने को लेकर मीरवायज उमर फारूक ने कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया था।

पुलिस वाहनों में आग लगाई-

  • अनंतनाग में जुमे की नमाज़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
  • इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में आग लगाई।
  • इस हमले में 2 पुलिसवाले भी घायल हो गए।
  • यह प्रदर्शन रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में किया गया।
  • इस दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प भी हुई।

श्रीनगर में प्रतिबंध लागू-

  • रैनावरी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफा कदल इलाकों में प्रतिबंध लागू किया गया है।
  • प्रशासन ने नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं देने का फैसला भी किया है।
  • वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाईज फारूक ने प्रदर्शन आहूत किया है।
  • विरोध प्रदर्शन में मीरवाइज को शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है।
  • वहीं, जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक को श्रीनगर के केंद्रीय कारागार में रखा गया है।
  • उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें