जम्मू-कश्मीर में भीड़ द्वारा डिप्टी एसपी अयूब पंडित की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आईजी कश्मीर मुनीर खान ने मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी।

आईजी कश्मीर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी-

  • डिप्टी एसपी अयूब पंडित की हत्या मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
  • यह जानकारी आईजी कश्मीर ने प्रेस वार्ता कर दी।
  • इस दौरान उन्होंने बताया कि एक आरोपी को एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया जा चुका है।
  • इस मामले को आईजी कश्मीर मुनीर खान ने एक गंभीर घटना बताई।
  • उन्होंने कहा कि घाटी में ऐसा पहली बार हुआ है।
  • मामले में जांच तेजी से की जा रही है।
  • आईजी कश्मीर मुनीर खान ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही।

भीड का शिकार हुए थे अयूब पंडित-

  • डीएसपी अयूब पंडित की तैनाती नौहट्टा की जामिया मस्जिद के पास घटा था।
  • यहीं डीएसपी अयूब पंडित सुरक्षा में तैनात थे।
  • रात 12.30 डीएसपी बाहर घूमते देखे गए।
  • लोगों ने उन्हें रोका और हाथापाई की।
  • इस हाथापाई के दौरान अयूब पंडित ने आत्मरक्षा में पिस्तौल चलाई।
  • इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए।
  • लोगों ने लाठी-पत्थर से पीट-पीट कर अयूब पंडित की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: लश्कर का गैर-कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार, ATM लूट में था शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें