जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला, सीज फायर उल्लंघन और मुठभेड़ के बीच घाटी में शनिवार को ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी के साथ ईद की मुबारकबाद दी। श्रीनगर में हजरतबल दरगाह, ईदगाह मैदान और अन्य जगहों पर भारी संख्या में लोग ईद के लिए जुटे। बारामूला, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में भी लोगों के बीच ईद का उत्साह दिखा।

यह भी पढ़ें… कुलगाम मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया

सोपोर में हुई पत्थरबाजी :

  • अनंतनाग और सोपोर में युवकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प होने व पत्थरबाजी होने की खबरें आई हैं।
  • पुलिस ने बताया कि ईद की नमाज के बाद यह झड़प शुरू हुई।
  • आगे पुलिस ने कहा कि अब तक घाटी में कहीं भी कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है।
  • मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर के सैयद साहिब दरगाह पर नमाज अदा की।

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर: CRPF के काफ़िले पर ग्रेनेड हमला!

गिलानी और उमर फारूक को नमाज में हिस्सा लेने पर लगी रोक :

  • अलगाववादी नोताओं सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक के ईद की नमाज में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई।
  • उन्हें श्रीनगर में नजरबंद रखा गया।
  • नए कपड़े पहने बच्चे भी अपने पिता के साथ ईद की नमाज में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… बिहार : बकरीद की धूम, लोगों ने अदा की नमाज

बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की :

  • जम्मू में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
  • हिंदुओं ने अपने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देने के लिए धैर्यपूर्वक नमाज के मैदान के बाहर इंतजार किया।
  • जम्मू क्षेत्र के राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम नमाज अदा करते दिखाई दिए।
  • ईद के जश्न का मुख्य आकर्षण अन्य धर्म के अनुयायियों द्वारा दिखाया जा रहा सौहार्द्र था।
  • जिन्होंने मुसलमानों को ईद की बधाई दी और उन्हें मिठाई भी खिलाई।

यह भी पढ़ें… धर्मगुरुओं ने गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकबाद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें