बीते दिन जम्मू कश्मीर के डाेडा, किश्तवार और उधमपुर जिलों में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है साथ ही 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… घाटी में कुदरत का कहर, हुई 6 लोगों की मौत!

डोडा में बादल फटने से हुई 6 लोगों की मौत :

  • डोडा जिले के थाथरी गांव में सुबह बादल फटने से आई बाढ़ में बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे कई इलाके डूब गए।
  • बाढ़ के कारण आधा दर्जन घर बह गए।
  • इसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं।
  • पुलिस ने बताया है कि मलबे में से 11 लोगों को निकाल लिया गया जबकि अभी कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका है।
  • जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
  • मरने वालों में से चार एक ही परिवार से हैं।
  • बादल फटने से छह घर, दो दुकानें और एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें… बारिश के कारण देश के आधे हिस्से में मची त्राहि-त्राहि!

बटोटे-डोडा-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग को किया गया बंद :

  • पुलिस के एक अधिकारी ने पूरे मामले पर जानकी दी।
  • कहा कि जिला प्रशासन ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
  • बटोटे-डोडा-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
  • इलाके में जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति भी कटी हुई है।
  • पुलिस ने बताया है कि किश्तवार जिले में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 45 साल की कुंगी देवी और उसका चार वर्षीय पोता सम्राट बह गए।
  • उन्होंने बताया कि देवी का शव बरामद कर लिया गया जबकि बच्चे का अभी पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीरः भूकंप से हिल गई भारत-पाक सीमा!

उधमपुर जिले में बरामद किये गये तीन शव :

  • पुलिस ने बताया कि उधमपुर जिले में डूडू इलाके में पाचौंड में बाढ़ में बहने वाले तीन लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
  • उनकी पहचान पाचौंड गांव के निवासी मोहम्मद शरीफ, रेखा और पट्टनगढ़ की शकीना के रूप में हुई है।
  • उन्होंने बताया कि उधमपुर के कागोत में कल शाम भूस्खलन में दो महिलाओं की मौत हो गई।
  • बादल फटने के बाद आई आफत बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें… अलर्ट : j&k व हिमांचल में हिमस्खलन की चेतावनी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें