भारतीय सेना ने अमरनाथ आतंकी हमले को सेना का ‘कोशिशों को पीछे धकेलने वाला कदम’ बताया। चिनार कोर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है और सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।

अमरनाथ हमला सेना की ‘कोशिशों को पीछे धकेलने वाला कदम’-

  • शनिवार को सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है।
  • साथ ही बताया कि सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।
  • चिनार कोर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू ने अमरनाथ यात्रा हमले को सेना की ‘कोशिशों को पीछे धकेलने वाला कदम’ बताया।
  • उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।
  • संधू ने कहा कि सेना स्थितियों के खराब या चिंताजनक होने को लेकर अत्यधिक चिंतित नहीं है।
  • उन्होंने साथ ही कहा कि घाटी के युवा ‘देश की सेवा के लिए तत्पर हैं’।
  • उन्होंने बताया कि राज्य से सुरक्षा बलों में युवाओं की भारी संख्या में तैनाती से यह साबित होता है।

7 श्रद्धालुओं की गई थी जान:

  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 10 जुलाई की रात 8 बजकर 20 मिनट पर अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला किया।
  • यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
  • इस हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • ये हमला अनंतनाग के बटेंगू इलाके में हुआ।
  • मरने वाले सभी श्रद्धालुओं में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के थे।
  • सभी मृतक में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।
  • बता दें ये सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: 

अमरनाथ यात्रा पर हमले की मौलाना कल्बे जवाद ने की निंदा!

अमरनाथ यात्रा से पहले पाक की बढ़ी घुसपैठ, सेना की चिंता में इज़ाफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें