घाटी में पाकिस्तानी सेना ने एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे।जिसका भारतीय सेना जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ें… PoK में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक करने के सभी रहस्‍य का खुलासा

शाहपुर और केरनी में गोलाबारी और गोलीबारी जारी :

  • जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
  • पुंछ जिले में एलओसी पर पाक सेना बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
  • रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शाहपुर और केरनी में गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।
  • सूत्रों ने कहा, पाकिस्तानी सेना मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला कर रही है।
  • जिसका भारतीय सेना जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर : दो आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

नौशेरा में भी पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन :

  • पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबरें राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर से भी आई हैं।
  • संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें उस दिन आई हैं, जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचे हैं।
  • राज्य की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को पहुंचे सिंह के जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करने का कार्यक्रम भी है।

यह भी पढ़ें… सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार: रक्षा मंत्री

कुलगाम में सेना और आतंकी के बीच हुई मुठभेड़ :

  • जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • एक पुलिस अधिकारी ने बताया, खुदवानी इलाके में आतंकियों की सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के साथ मुठभेड़ हुई।
  • इसमें आतंकवादी मारे गए जबकि आतंकियों की मदद करने वाला एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
  • उन्होंने कहा, कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।
  • पुलिस ने कहा कि अभियान समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें… दोबारा हो सकते हैं पठानकोट जैसे हमले : वायुसेना प्रमुख

कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग में हुआ विस्फोट :

  • जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुए।
  • विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए।
  • रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में यह हादसा हुआ।
  • सूत्रों ने कहा, विस्फोट के समय सैनिक अपने नियमित गश्त पर थे।
  • घायल सैनिकों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… शहीद की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, कहा- पति का सपना पूरा करुँगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें