जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले हुए कई भूस्खलनों की वजह से जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मलबा हटाने और यातायात बहाल होने में दो दिन का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें… BJP मेरे खिलाफ एजेंडा चला रही है : राहुल गांधी

भूस्खल से जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग बंद :

  • कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किमी लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खल के कारण बंद कर दिये गये।
  • मिली जानकारी के मुताबिक उधमपुर करीब 15 किमी दूर बड़ी नाला के पास यह भूस्खल हुआ।
  • भूस्खल होने से बंसा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
  • आज जम्मू और श्रीनगर से आने वाले वाहनों को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… धावक प्रियंका पवार डोप टेस्ट में फेल, लगा 8 साल का बैन

राजमार्ग खुलने में लग सकता है दो दिन :

  • यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सड़क मार्ग से मलबा हटाने का अभियान जारी है।
  • उन्होंने कहा, “यात्रियों को राजमार्ग से यात्रा करने से पहले स्थिति की ताजा जानकारी के लिए जम्मू एवं श्रीनगर में यातायात नियंत्रण कक्षों से संपर्क करने की जरूरत है।”
  • घाटी में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए यह राजमार्ग एकमात्र माध्यम है।
  • पर्यटक, स्थानीय लोग, सेना और अर्धसैनिक बलों का काफिला नियमित तौर पर इस राजमार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
  • भूस्खलन के कारणा राजमार्ग में दोनो ओर गाड़ियों की कतार लग गई है।
  • यह राजमार्ग खुलने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें… शिकागो में स्वामी विवेकानंद का भाषण आज भी प्रासंगित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें