देश भर में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल अस्थायी रूप से मंगलवार रात खत्म हो गई। आज से सभी सर्राफा दुकाने और शोरूम खुल गए हैं। सर्राफा व्यापारी पिछले 43 दिन से केंद्र सरकार के गहनों पर 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के खिलाफ हड़ताल पर थे। सर्राफा व्यापारियों ने ये हड़ताल अस्थायी रूप से सिर्फ 12 दिन के लिए ही खत्म की है।

bullion traders strike over all india

  • आल इंडिया ज्वैलर्स कमेटी ने सभी कारोबारियों को बुधवार से दुकाने और शोरूम खोलने के निर्देश दिए हैं।
  • व्यापारी 1 मार्च को आम बजट आने के बाद से हड़ताल कर रहे हैं।
  • व्यापारियों ने गहनों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी हटाये जाने कि मांग की है।
  • व्यापारी पूरे देश भर में सरकार के फैसले के खिलाफ दुकाने बंद कर हड़ताल कर रहे थे।
  • हड़ताल को अस्थायी रूप से 24 अप्रैल तक के लिए खत्म किया गया है।
  • अगर व्यापारियों की मांगे नहीं मानी गईं, तो 25 अप्रैल से फिर से सभी व्यापारी हड़ताल करेंगें।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस. के. जैन ने कहा कि हड़ताल बंद कर केंद्र सरकार को फैसले लेने के लिए 12 दिन की मोहलत दी जा रही है। अगर केंद्र ने 24 अप्रैल तक कोई फैसला नहीं लिया तो पूरे देश के व्यापारी दोबारा हड़ताल करेंगे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें