झारखंड के लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को लोहरदगा में दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

झारखण्ड पुलिस को मिली बड़ी सफलता-

  • लोहरदगा में झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
  • हार्डकोर नक्सली नकुल यादव दस्ते के दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
  • इनमें से कई इनामी नक्सली हैं।
  • जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें से 3 महिला नक्सली है।
  • नक्सलियों ने जोनल डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपनी आपबीती भी सुनाई है।
  • उनके मुताबिक, गरीबी औऱ बेबसी ने उन्हें नक्सलवाद के दलदल में धकेल दिया।
  • झारखंड पुलिस के लिए नक्सलियों का यह आत्मसमर्पण एक बड़ी सफलता के रुप में देखा जा रहा है।
  • सोमवार को सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए।
  • इस सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई जवान घायल भी हुए थे।
  • इस नक्सली हमले को राजनाथ सिंह ने कायराना हरकत बताया था।
  • उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कार्यवाई करेंगी।

यह भी पढ़ें: सुकमा नक्सली हमला: घायल CRPF जवानों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात!

यह भी पढ़ें: डीयू छात्र पढ़ेंगे चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंट समवन’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें