झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार दामोदर नदी को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त करेगी। मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि न तो गंदगी फैलाएंगे और न गंदगी फैलाने देंगे।

सरकार दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त-

  • झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार दामोदर नदी को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त करेगी
  • उन्होंने कहा कि इसमें आम लोगों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।
  • रघुवर दास ने बताया कि झारखंड सरकार हर साल गंगा दशहरा के मौके पर नदी संरक्षण दिवस मनाएगी।
  • इसके साथ ही उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि हम न तो गंदगी फैलाएंगे और न गंदगी फैलाने देंगे।
  • झारखंड मुख्यमंत्री ने बीते रवुवार को लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी गांव में देवनद दामोदर महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।
  • इस दौरान रघुवर दास ने पर्यावरण संरक्षण, नक्सलवाद, विकास और बालिका शिक्षा पर चिंता ज़ाहिर की।
  • कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल वाले गांव को आदर्श गांव बनाने घोषणा की।
  • उन्होंने कहा कि हम कंधे से कंधा मिलाकर राज्य का सम्पूर्ण विकास करेंगे।

पढ़ें: नहीं थे अंतिम संस्कार के लिए पैसे तो नाले में फेंका बेटी का शव!

यह भी पढ़ें: कश्मीर भारत की मजबूती लेकिन सरकार कमजोरी बना रही: राहुल गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें