झारखंड के दुमका में आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुमका पुलिस ने 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से सात ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाकी घटनास्थल पर मौजूद थे और अपराध में मदद की थी। सभी आरोपियों में से एक अभी फरार चल रहा है। जिसे पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें… प्रेमी को बनाया बंधक, प्रेमिका के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

दुमका में 6 सितंबर को हुआ था सामूहिक दुष्कर्म :

  • लड़की 6 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ बाइक से दुमका जा रही थी, युवकों के एक समूह ने उन्हें रोका।
  • युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे 5,000 रुपये की मांग की।
  • जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे लड़की को पास में एक जगह पर ले गए।
  • कुछ अन्य युवकों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें… मप्र : आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित

12 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रही पीड़िता :

  • पीड़ित लड़की को दुमका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
  • वह 12 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रही।
  • दुमका पुलिस ने एक टीम गठित की और घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 24 के बीच है।

यह भी पढ़ें… शिक्षामित्र ने प्रिंसिपल को धमकाया, Audio वायरल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें