झारखंड के दुमका में दिल दहला देने वाले सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… शिक्षामित्र ने प्रिंसिपल को धमकाया, Audio वायरल

8 लड़कों ने मिलकर किया लड़की से दुष्कर्म :

  • दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।
  • पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।
  • कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया।
  • लड़की के प्रेमी को बंधक बना कर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही।
  • दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें… मप्र : आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित

पुलिस के हिरासत में 8 युवक :

  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है।
  • इसी बाबत पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया।
  • दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

यह भी पढ़ें… 1993 ब्लास्ट : अबू सलेम को उम्रकैद, मर्चेंट और फिरोज को फांसी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें