Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा की 34 में से 21 निकायों पर जीत

jharkhand-municipal-corporation-election-results-2018

jharkhand-municipal-corporation-election-results-2018

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2018 की मतों की गिनती हो चुकी है। झारखंड में 5 नगर निगम सहित 16 निगम परिषद के लिए 16 अप्रैल को मतदान हुए थे। झारखंड निकाय चुनावों में भाजपा ने 34 में से 21 निकायों पर जीत दर्ज करवाई है. इसी के साथ राज्य के पांचो निगमों पर भी भाजपा ने परचम लहराया है.

5 निगमों, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों की आज मतगणना:

पहली बार दलगत आधार पर हुए झारखंड निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने खूंटी, पाकुड़ समेत 34 में से 21 निकायों में जीत दर्ज कर विरोधी दलों को धूल चटा दी. राज्य के सभी 5 नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर की सीटों पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है. नगर परिषदों में भी भाजपा ने अन्य दलों के दावों को फेल करते हुए शानदार जीत दर्ज की.

जानें, कौन कहां से जीता:

राज्य के 5 निगम:

1. रांची नगर निगमः मेयर पद पर भाजपा की आशा लकड़ा झामुमो की वर्षा जीतीं। डिप्‍टी मेयर पद पर भाजपा के संजीव विजयवर्गीय।

2. गिरिडीह नगर निगम: मेयर पद भाजपा के सुनील पासवान जीते। डिप्‍टी मेयर पर भाजपा के प्रकाश राम का कब्‍जा।

3. आदित्‍यपुर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव जीते। डिप्‍टी मेयर पर भाजपा के अमित सिंह जीते।

4. हजारीबाग नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशनी तिर्की जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के राजकुमार लाल जीते।

5. मेदिनीनगर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी अरुणा शंकर निर्दलीय पूनम देवी से जीते।

राज्य के नगर परिषद:

1. चिरकुंडा नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी डब्‍ल्‍यू बाउरी. उपाध्‍यक्ष पद भी भाजपा की झोली में.

2. पाकुड़ नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर संपा साह जीते. उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के सुनील सिन्हा .

3. चतरा नगर परिषद: भाजपा की गुंजा देवी जीतीं.

4. मिहिजाम नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी शांति देवी को जीत मिली है.

5. गढ़वा नगर परिषद: भाजपा प्रत्‍याशी पिंकी केशरी जीतीं. झामुमो के प्रत्‍याशी दूसरे नंबर पर रहे.

6. साहिबगंज नगर परिषद: भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास यादव अध्यक्ष पद पर, जबकि उपाध्यक्ष पद पर झाविमो प्रत्याशी रामानंद साह जीते.

7. सरायकेला नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की मीनाक्षी पटनायक जीतीं. उपाध्‍यक्ष पद पर झामुमो प्रत्‍याशी को मिले जीत.

8. रामगढ़ नगर परिषद: आजसू के योगेश बेदिया अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीते.

9. लोहरदगा नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा भगत ने भाजपा की मनोरमा एक्‍का को हराया.

10. फुसरो नगर परिषद: कांग्रेस ने अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल की.

11. सिमडेगा नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्‍पा कुल्‍लू से जीतीं. उपाध्‍यक्ष पद पर भाजपा उम्‍मीदवार ओमप्रकाश साहू जीते.

12. गुमला नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस के दीप नारायण उरांव और उपाध्‍यक्ष पद झामुमो के कलीम जीते.

13. कपाली नगर परिषद: अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी की जीत. उपाध्‍यक्ष पद पर चुनाव रद हो गया है.

14. चाईबासा नगर परिषद: अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष पद पर झामुमो का कब्‍जा.

15. मधुपुर नगर परिषद : अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर झामुमो ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर लतिका मुर्मू. उपाध्यक्ष पद पर जियाउल हक उर्फ टार्जन को जीत मिली है.

15. गोड्डा नगर परिषद : निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने अध्‍यक्ष पद जीते. उपाध्‍यक्ष पद पर झाविमो की वेणु जीतीं.

16. दुमका नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता झा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विनोद लाल विजयी रहे.

राज्य के नगर पंचायत:

1. लातेहार नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सीतामणि तिर्की जीतीं.

2. खूंटी नगर पंचायत: अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के अर्जुन पाहन जीते. उपाध्‍यक्ष पद भी भाजपा की झोली में.

3. चाकुलिया नगर पंचायत: भाजपा की संध्‍या रानी सरदाद जीतीं, उपाध्‍यक्ष पद पर भी बढ़त.

4. जामताड़ा नगर पंचायत: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा को जीत मिली है. अध्यक्ष रीना कुमारी बनेंगी तो उपाध्यक्ष पद पर चंडीशरण दे जीते हैं.

5. नगर उंटारी नगर पंचायत: भाजपा की विजया लक्ष्‍मी देवी जीतीं. बसपा की किरण दूसरे नंबर पर रहीं.

6. बुंडू नगर पंचायत: अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के राजेश उरांव आगे. उपाध्‍यक्ष पद आजसू के सुनील जायसवाल आगे.

7. बासुकीनाथ नगर पंचायत: अध्यक्ष पद पर भाजपा की पूनम देवी को जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार की झोली में गया.

8. बरहरवा नगर पंचायत: भाजपा प्रत्याशी श्यामलदास अध्यक्ष पद से और भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष पद पर विजय हुए.

9. डोमचांच नगर पंचायत: आजसू के राजकुमार मेहता जीते, उपाध्‍यक्ष पद पर राजद के पप्‍पू मेहता जीते.

10. राजमहल नगर पंचायत: झामुमो प्रत्याशी केताउद्दीन शेख अध्यक्ष पद पर विजयी रहे. वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पार्थ दत्ता जीते.

11. छतरपुर नगर पंचायत: अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष झारखंड विकास मोर्चा के नाम.

12. हुसैनाबाद नगर पंचायत: अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर राजद ने जमाया कब्‍जा.

मधुपुर नगर परिषद पर झामुमो का कब्जा:

शहरी सरकार के चुनाव परिणाम ने भाजपा को करारा झटका दिया है. दोनों ही पद पर झामुमो ने कब्जा कर लिया है. अध्यक्ष पद पर झामुमो की लतिका मुर्मू 10,159 मत लाकर विजयी रही. दूसरे स्थान पर भाजपा के अशोक कुमार गोंड रहे. जिन्हें 8812 वोट मिला. 1347 वोट से लतिका ने फतह किया है.

उपाध्यक्ष पद पर झामुमो के जियाउल हक उर्फ टारजन ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी किशन बथवाल को 2279 से पराजित किया. जियाउल को 8325 वोट मिले.

Related posts

दार्जिलिंग : अनिश्चित बंद के 19वें दिन भी हालात तनावग्रस्त!

Deepti Chaurasia
7 years ago

दिल्ली: J&K कैडर आईएएस आशीष दहिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!

Namita
7 years ago

बीजेपी ने पहले ही अपने कालेधन को पहले ही कर लिया सफ़ेद!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version