जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में  कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है।

घाटी में इंटरनेट सेवाएं बंद-

  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है।
  • साथ ही कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी है।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे।
  • पुलिस प्रवक्ता मनोज पंडिता ने बताया कि सभी घायल यात्रियों की हालत स्थिर है।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
  • नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने हमले के विरोध में मंगलवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है।

सोमवार को हुआ हमला-

  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीती रात अमरनाथ यात्रा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
  • जिसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
  • जबकि 19 घायल हो गए।
  • हमले के बाद शिव भक्तों का श्रद्धा कम नही हुआ है बल्कि आतंकियों ने जिस मंसूबे हमला किया, उसका करारा जवाब शिभक्त दे रहे हैं।
  • आज सुबह तीन बजे तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया।

पीएम ने जताया शोक:

  • अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू में मौजूद है।
  • इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए।
  • कल देर रात आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
  • सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक हमले को तीन-चार आतंकियों ने अंजाम दिया।
  • ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हो सकते हैं।
  • बस में कुल 56 यात्री सवार थे।
  • यात्री श्रीनगर और सोनमर्ग घूमकर कल रात वापस जम्मू की तरफ लौट रहे थे।
  • इस हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।
  • उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले से भारत झुकने वाला नहीं है।
  • उन्होंने मरने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें