दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। उच्च शिक्षा के लिए जाने-माने संस्थान JNU के छात्रनेता अनमोल रतन विवादों में घिर गए हैं। जेएनयू की एक पीएचडी की छात्रा ने अनमोल पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इस मामले में अनमोल रतन की गिरफ़्तारी अभी नही हुई है। जून में सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैरत‘ देखने-दिखाने को लेकर शुरू हुआ ये मामला बलात्कार पहुँच चूका है।

फिर से आया विवादों में JNU:

  • ये उसी JNU कैंपस की बात है जहाँ कुछ महीने पूर्व कन्हैया कुमार ने आजादी की मांग की थी।
  • देश विरोधी नारे लगाने के जुर्म में इन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
  • तब से लेकर जेएनयू पढ़ाई-लिखाई के लिए कम, विवादों के लिए ज्यादा खबरों में है।

लेफ्ट संगठन ‘आइसा’ का कार्यकर्ता है अनमोल रतन!

  • जेएऩयू की एक 28 साल की लड़की ने अनमोल रतन पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
  • अनमोल रतन लेफ्ट संगठन ‘आइसा‘ का कार्यकर्ता है।
  • पीएचडी की छात्रा के अनुसार, बलात्कार की कहानी मराठी फिल्म सैरत देखने को लेकर शुरू हुई थी।

क्या है पूरा मामला –

  • पीड़ित लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा था कि वो मराठी फिल्म ‘सैरत’ देखना चाहती है।
  • अगर किसी के पास फिल्म हो तो उसे बताए।
  • इसपर अनमोल ने लड़की को मैसेज किया कि उसके पास फिल्म है।
  • पुलिस के अनुसार परसों रात अनमोल लड़की को जेएनयू के ‘ब्रह्मपुत्र हॉस्टल’ ले आया था।
  • आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • आरोपी ने ये बात किसी को ना बताने की धमकी भी दी।
  • दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला भी दर्ज हो चूका है।
  • आइसा की तरफ से कहा गया है कि अनमोल की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

JNU को लेकर विवादों का दौर अभी भी जारी है। लड़कियों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ की घटनाएँ JNU की छवि को ख़राब कर सकती है।

पढ़ें: JNU:फॉरेंसिक जाँच में देश विरोधी नारेबाजी के चार वीडियो निकले ‘असली’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें