पिछले लम्बे समय से विवादों में बने रहने वाले जेएनयू से एक और विवाद सामने आया है। जेएनयू की एक छात्रा ने ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) मध्य प्रदेश के पूर्व संयोजक आशीष रघुवंशी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

छात्रा खुद AISF की सदस्य :

  • फेसबुक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन मध्य प्रदेश के पूर्व संयोजक आशीष रघुवंशी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
  • इसके अलावा पीड़ित लड़की ने आशीष पर पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया है।
  • साथ ही पीड़िता ने आरोपी पर पैसे ऐंठने का भी इल्जाम लगाया है।
  • सबसे हैरानी की बात है कि पीड़ित छात्रा स्वयं AISF की सदस्य है।
  • छात्रा ने बताया कि आशीष रघुवंशी AISF का मध्य प्रदेश संयोजक रहते हुए 7 महीने तक उसके साथ रिलेशनशिप में था।
  • इन 7 महीने में उसने छात्रा को प्यार का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
  • इसके अलावा आरोपी ने छात्रा से 60 हजार रुपये भी लिए थे।

यह भी पढ़े : आलोचनाओं के बाद नितीश कुमार अब शहाबुद्दीन पर लगाम लगाने की कोशिश में!

  • मामले के सामने आते ही AISF के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आरोपी आशीष रघुवंशी को संयोजक पद से हटा दिया है।
  • परन्तु छात्रा के 60 हजार रूपये वापस दिलाने संबंधी कोई मदद नहीं की।
  • इसके विपरीत वे सभी छात्रा पर ही आरोप लगते हुए उसे गलत कहने लगे।
  • पीड़ित छात्रा ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी कई बार फोन किया।
  • मगर कन्हैया कुमार ने एक बार भी उसका फोन नहीं उठाया।
  • छात्रा ने कहा है कि कन्हैया कुमार को मामले की जानकारी है फिर भी वह लगातार आरोपी का साथ दे रहा है।
  • फेसबुक के जरिए इस मामले को खुलने के बाद से ही छात्रा को धमकी भरे फोन भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : कश्मीर के पत्थरबाज नौजवानों के लिए प्रेरणा है नबील वानी !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें