देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो चुकी है। गौरतलब है कि इस चुनाव में सबकी नजरें अब वोटिंग पर टिकीं हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 11 सितंबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें… जेएनयू में मणिपुर के छात्र का मिला शव, तीन दिन से था लापता!

जेएनयू में शुरु हुई वोटिंग :

  • जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान चल रहा है।
  • चार सेंटरों पर वोट डाले जा रहे हैं।
  • छात्रसंघ चुनाव के लिए करीब 8 हजार मतदाता वोट डालेंगे।
  • शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें… दिल्ली: जेएनयू और डीयू में आज छात्र संघ चुनाव!

नजीब बना छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा :

  • लापता छात्र नजीब का मसला इस बार के जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मुख्य मुद्दा बन गया है।
  • प्रेसिडेंसियल डिबेट में भी यह मुद्दा चर्चा में रहा।
  • नजीब अहमद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का छात्र है।
  • वह 15 अक्तूबर 2016 के बाद कैंपस से गुम हो गया है।
  • वह एमएससी बायोटैकनॉलजी के पहले साल का विद्यार्थी है।
  • इस चुनाव को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं का उनका कहना है कि एबीवीपी हमेशा कैंपस के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है।
  • यहां सीट कट मुद्दा है, हॉस्पिटल की कोई सुविधा नहीं है।

यह भी पढ़ें… जेएनयू विवाद पर बोले डोभाल, “देशविरोधी गतिविधियों पर समाज की प्रतिक्रिया निंदनीय”!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें