दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (रिटायर्ड) लीला सेठ का निधन हो गया। उन्होंने अपने दिल्ली स्थित आवास में अंतिम सांसे ली। उनकी इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को वैज्ञानिक शोध के लिए प्रयोग किया जाएगा।

नहीं रहीं लीला सेठ-

  • लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश थी।
  • इतना ही नहीं लीला सेठ किसी राज्य के हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थी।
  • 1958 में लंदन बार एग्जाम में लीला सेठ ने टॉप किया था।
  • उन्होंने आईएएस भी क्लियर किया था।
  • लीला सेठ को 1978 में न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई थी।
  • इसके अगले ही वर्ष उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया।
  • इसी के साथ लीला सेठ भारत में किसी हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनी।
  • इसके बाद साल 1991 में लीली सेठ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
  • बता दे कि लीला सेठ जाने-माने लेखक विक्रम सेठ की मां हैं।
  • लीला सेठ का निधन नोएडा के सेक्टर 15 स्थित उनके आवास पर हुआ।
  • इनका जन्म 20 अक्टूबर 1930 को हुआ था।
  • लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की 8वीं चीफ जस्टिस थी.

यह भी पढ़ें: खुला गया बद्रीनाथ धाम का कपाट, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किए दर्शन! 

यह भी पढ़ें: उपद्रवी हवाई यात्रियों की हवाई यात्रा पर लग सकता है सालों का बैन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें