अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय राजदूत के घर पर रॉकेट से हमला हुआ। यह हमला सुबह 11.55 का बताया जा रहा हैं। इस हमले में सभी भारतीय सुरक्षित है।

वीडियो: काबुल ब्लास्ट का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल! 

रॉकेट से हुआ हमला-

  • भारतीय राजदूत के घर पर रॉकेट से हमला हुआ।
  • ख़बरों के यह हमला मंगलवार सुबह करीब 11.55 का बताया जा रहा है।
  • फिलहाल खबर लिखे जाने तक हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
  • दूतावास के सभी राजनयिक और अधिकारी सुरक्षित है।
  • यह राकेट कहाँ से आया और किसने छोड़ा इस बात की अभी तक कोई भी जानकारी नहीं हैं।
  • जहाँ ये राकेट गिरा वहां भारतीय राजदूत का निवास है।
  • दूतावास का स्टाफ भी आस-पास ही रहता है।
  • हालाँकि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया है।
  • भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा ने बताया कि सब कुछ ठीक हो और कोई भी हताहत नहीं हुई है।

भारतीय दूतावास के करीब हुआ था धमाका-

  • हाल ही में काबुल स्थित भारतीय दूतावास के पास एक शक्तिशाली बम धमाका हुआ था।
  • 31 मई को हुए इस बम धमाके से भारतीय दूतावास की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा था।
  • इस धमाके में दूतावास की खिड़कियों के शीशे टूटे थे।
  • इस धमाके में भी भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित थे।

यह भी पढ़ें: काबुल: भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, दहल गया इलाका, देखिये तस्वीरें!

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में बेचे जाने और यातनाएं झेलने के बाद स्वदेश लौटी सुखवंत कौर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें