• राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह इन दिनों अपने घर अलीगढ़ आए हुए हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले से संबंधित सवाल पर कहा कि सरकार को धारा 370 समाप्त करने पर विचार करना चाहिए। धारा 370 कश्मीर को हम से अलग करती है।
  • भारत की संसद जो कानून बनाती है, वह तब तक लागू नहीं होता जब तक जम्मू कश्मीर की एसेंबली सहमति नहीं दे देती। बाहर का व्यक्ति वहां संपत्ति नहीं खरीद सकता। कश्मीर की लड़की किसी दूसरे प्रदेश के लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती और करती है तो उसके सारे अधिकार खत्म हो जाते हैं।
  • चंद लोगों को छोड़कर पूरा भारत धारा 370 खत्म करने के पक्ष में। यह कदम नरेंद्र मोदी ही उठा सकते हैं दूसरे किसी में हिम्मत नहीं। देश को मोदी की क्षमताओं पर भरोसा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें