मुंबई के घाटकोपर में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बिल्डिंग धराशायी हो गई। ये बिल्डिंग कोलकाता के बोबाजार में स्थित है। आवासीय इमारत के गिरने पर कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है।

यह भी पढ़ें… मुंबई : आवासीय इमारत ढहने से 7 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी!

कई लोगों के दबे होने की आशंका :

  • मेयर सोवन चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे को साफ किया जा रहा है।
  • यह एक आवासीय इमारत थी जिसे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था।
  • फिलहाल इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।
  • हालांकि ये आंकड़ा कितना है ये अभी साफ नहीं है,राहत और बचाव का काम जारी है।
  • ये बिल्डिंग करीब एक दशक पुरानी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… कोलकाता : धोती पहनकर जाने पर मॉल में नही मिली एंट्री!

मुंबई में इमारत ढहने से हुआ बड़ा हादसा : 

  • आज सुबह भारी बारिश के कारण मुंबई के घाटकोपर उपनगर में आवासीय इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ।
  • इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
  • बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगदले ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • बताया कि घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में ढही इस इमारत के मलबे के नीचे करीब आठ से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें… कोलकाता: तैयार हुआ देश का पहला अंडरवॉटर मेट्रो टनल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें