कपिल शर्मा कोई नया नाम नहीं है किसी के लिए। कॉमेडी की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करने वाले कपिल शर्मा किसी पहचान की मोहताज नही हैं। लेकिन आज कपिल शर्मा का नाम अपने कॉमेडी शो के वजह से नही बल्कि एक ट्वीट करने के वजह से सबकी जुबान पर था। कपिल शर्मा ने पीएम मोदी मेंशन करके ट्वीट लिखा।

ट्वीट में लिखा – मुझसे BMC ने 5 लाख घूस माँगा क्या यही अच्छे दिन हैं?

मैं सालाना 15 करोड़ रूपये का टैक्स पिछले 5 साल से भरता हूँ। फिर भी मुझे 5 लाख रूपये देने घूस पड़ेंगे?

इस ट्वीट पर तुरंत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस का जवाब आया,’ कपिल भाई, ‘आप पूरी जानकारी दीजिये, किसी भी दोषी व्यक्ति को नही छोड़ा जायेगा।’

ट्विटर पर ऐसी खबरें बहुत देर नजरअंदाज नही होती हैं। उसी प्रकार इस ट्वीट पर भी तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगी। अपने-अपने तरीके से सब लोग सही और गलत का आंकलन करने लगे थे। देखते ही देखते ये खबर राष्ट्रीय चैनलों की सबसे बड़ी खबर तक बन गयी थी।

सवाल ये कि क्या कपिल शर्मा अपनी शिकायत मोदी जी तक नहीं पहुंचा सकते हैं?

दूसरा ये कि क्या मोदी जी तक मामला उठाने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के CM को पूरी बात बताई थी? BMC के महापौर को लिखित या मौखिक जानकारी दी थी? या नगरपालिका के मुद्दे पर पीएम को टैग करके तंज करना उचित है ?

नहीं! तो फिर पीएम मोदी देश के पीएम हैं, इसका तात्पर्य ये नही कि राज्य इकाइयों और नगरपालिका के मामले को पीएम को टैग करके व्यंग्य किया जाये कि ‘क्या ये हैं अच्छे दिन?’

जल्दी ही BMC ने इस आरोप पर प्रेस वार्ता के बाद इस मामले से जुड़े सारे कागजात सार्वजनिक कर दिए। BMC ने कपिल के आरोपों को झूठी बात बताते हुए प्रेस कांफ्रेंस की।

BMC ने प्रेस रिलीज़ में कहा है कि –

  • कपिल शर्मा ने अपने चार बंगला स्थित बंगला संख्या 70 पर अतिक्रमण किया था।
  • इसको लेकर BMC ने आपत्ति जताई थी।
  • कपिल ने 15 फुट तक बंगले के पीछे कब्ज़ा किया, मैंग्रोव काटा।
  • ग्राउंड+1 का स्ट्रक्चर 1 फ्लोर गैरकानूनी तरीके से बढ़ाया।
  • काम बंद करने की नोटिस मिलने के बावजूद काम जारी रखा गया।
  • इसके बाद BMC ने हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल एनक्रोचमेंट को डेमोलिश कर दिया।
  • BMC ने कपिल शर्मा को एक पत्र लिखकर उस अधिकारी का नाम सार्वजनिक करने को कहा जिसने घूस माँगा था।

KAPIL SHARMA1

अब ये मामला पूरी तरह से दूसरा रूप ले चूका था। BMC के दस्तावेजों के सामने आने के बाद कपिल शर्मा ने अपना रवैया भी बदल दिया। लेकिन इस अवैध निर्माण की बात और कब्जे की बात पर कोई जवाब नहीं दे पाये।

KAPIL SHARMA2

राजनीति से प्रेरित लगता है पूरा मामला:

  • कपिल ने कई घंटे के बाद ट्वीट करके कहा कि वो किसी पार्टी विशेष को दोष देना नही चाहते थे।
  • वो केवल अपना मुद्दा उठा रहे थे।
  • हालाँकि BMC हो या कहीं की नगरपालिका इनके ऊपर सवाल तो उठते रहे हैं।
  • लेकिन क्या नगरपालिका इकाई की शिकायत को लेकर पीएम पर तंज कसना राजनीति से प्रेरित नही था।
  • नवजोत सिंह सिद्धू जो पहले बीजेपी में थे और अब उन्होंने आवाज-ए-पंजाब नामक मोर्चा बना लिया है।
  • वो कपिल के नजदीकी हैं।
  • कपिल के शो में बतौर जज कई साल काम किये हैं।
  • पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं।
  • दोनों पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।
  • सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कपिल को पहले ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचार करने का ऑफर दिया था।
  • इसी बीच सिद्धू के पार्टी बनाने के बाद कपिल ने अभी खुलकर आम आदमी पार्टी को आश्वास्त नही किया है।

KAPIL SHARMA3

कपिल के ट्वीट और उनकी मंशा का कोई मेल नही:

इस पुरे मामले में कुछ ऐसे सवाल हैं, जो कपिल के ट्वीट करने की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

  • कपिल ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्होंने BMC को 5 लाख घूस दिया। घूस लेना अपराध है तो देना भी।
  • फिर इस दशा में कपिल पर FIR दर्ज क्यों नही की जानी चाहिए।
  • उन्होंने ये भी स्वीकार किया है कि निर्माण कार्य जल्दी पूरा होने के लिए उन्होंने घूस दिया था।
  • ऐसे में कपिल पर कार्यवाही क्यों नही की जाए?
  • सिद्धू की पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ने वाली है।
  • इन्होने ये भी स्वीकार किया कि निर्माण पूरा कराने के लिए घुस दिया था।
  • लेकिन अंत में सहमति ना बनने के कारण बिगड़ गया होगा।
  • बंगले का अवैध निर्माण तोड़े जाने के कई दिन बाद कपिल को ट्वीट करने की क्या सूझी?
  • कपिल के किसी पार्टी में शामिल होने से पीएम मोदी को क्या डर था?
  • उन्होंने पीएम को टारगेट क्यों किया नगरपालिका के मुद्दे पर?
  • किसके इशारे पर कपिल ने ये मामला स्थानीय इकाई को बताये बिना पीएम के संज्ञान में दिया?
  • पुष्ट ख़बरों के अनुसार, कपिल शर्मा AAP के पक्ष में पंजाब चुनाव में प्रचार करने वाले हैं।
  • फिर ये केवल घूस का मामला तक कैसे सीमित हुआ?
  • BMC के प्रेस रिलीज के दौरान दी गई जानकारी पर क्यों खामोश हैं कपिल?
  • अवैध निर्माण को लेकर लगातार नोटिस मिलने पर भी कपिल ने घर का बंद नहीं किया तब BMC ने अवैध निर्माण तोड़ दिया।
  • क्या अच्छे दिन एक सेलिब्रिटी के ऐसे रवैये से आ पाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें