छत्तीसगढ़ में बस्तर दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में हिंसा होने से पाकिस्तान और चीन को फायदा हो रहा है। सबसे अहम यह है कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को भी फायदा हो रहा है।

‘लड़ाई होती है तो फायदा किसको होता’-

  • बस्तर में शनिवार को छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम आमचो हक आदिवासी छात्र संवाद के दौरान राहुल ने वहां मौजूद छात्रों से पूछा कि घर में लड़ाई होती है तो फायदा किसको होता है?
  • छात्रों ने जवाब दिया पड़ोसी को।
  • इस पर राहुल ने कहा कि ठीक यही काम जम्मू-कश्मीर में हो रहा है।
  • वहां आतंकवाद चरम पर है।
  • कश्मीर हिंसा की चपेट में है।
  • उन्होंने कहा, ‘जब से मोदी सरकार आई है, वहां अशांति फैली हुई है।’
  • केंद्र में भी भाजपा सरकार और कश्मीर में भी भाजपा सरकार।
  • बावजूद इसके कश्मीर के भीतर घाटी लाल और बेहाल है।
  • कश्मीर में सेना और कश्मीरवासियों को लड़ाकर मोदी सरकार राजनीतिक फायदा उठाने में जुटी है।
  • उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में किसान जल-मर रहे हैं।
  • भाजपा और आरएसएस को इसी हिंसा से फायदा होता है।
  • उनका काम ही है माहौल बिगाड़ते रहना।

यह भी पढ़ें: UPA शासन के समय सब शांतिपूर्ण था: राहुल गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें