भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्वीटर पर बहुत सक्रिय रहती हैं। उन्हें खासतौर पर ट्वीटर के जरिए समस्याओं को सुनने के लिए जाना जाती है। फिर चाहें विदेश में फंसे लोगों को भारत वापस लाना हो या पासपोर्ट नहीं मिलने संबंधी समस्या हो या अन्य कोई मामला हो। वह सभी समस्याओं का समाधान व लोगों की मदद करती रही हैं। हलांकि उनहें ट्वीटर पर कभी-कभार कुछ व्यक्तिगत चीजें भी शेयर करते हुए देखा जा सकता है। पिछले दिनों सुषमा ने अपने पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें बड़ी बात यह है कि उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते हैं।

फॉलोवर्स ने कौशल स्वराज से किये कई सवाल:

  • फॉलो नही करने की जानकारी जब फॉलोवर्स को हुई तो उन्होंने इस बारे में कौशल से पूछ लिया।
  • यूजर्स ने किये कई सवाल कौशन ने दिये मजेदार जवाब।
  • अंकू त्यागी नाम के यूजर ने स्वराज कौशल से पूछा, ‘सर, आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते?’
  • इस सवाल दिलचस्प जवाब देते हुए कौशल स्वराज ने लिखा कि- ‘क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं’।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि कौशल के जवाब पर कई अन्य टि्वटर यूजर्स ने भी मजेदार टिप्पणियां दी हैं।
  • एक ट्वीचर यूजर ने लिखा है, ‘खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए, सभी जोड़ों को एक दूसरे को फेसबुक और टि्वटर पर ब्लॉक कर देना चाहिए।’
  • आपको बता दें कि इससे पहले भी सुषमा स्वराज को लेकर पति कौशल से सवाल पूछे गए।
  • मजेदार बात यह है कि कौशल सभी यूजरों के सवाल का जवाब देकर उनकी बोलती बंद की।
  • इसी क्रम में 16 फरवरी को जब एक यूजर ने पूछा कि, ‘आप आखिरी बार सुषमा स्वराज से कब मिले थे? तो इस पर कौशल ने यबजर से ही पूछ डाला कि, ‘क्या आप आरटीआई एक्टिविस्ट हैं’।
  • यशोधन नाम के यूजर ने लिखा था, ‘आप और सुषमा स्वराज के पास गजब का सेन्स ऑफ ह्यूमर है, आप दोनों लोग खूब मजे करते होंगे।’
  • सुषमा के पति ने इस सवाल के जवाब में कहा कि, ‘यह कॉमेडी पिछले 42 साल से जारी है’।
  • रमेश नाम के एक यूजर ने पूछा, ‘सर, मैं जानना चाहता हूं कि आपने अरेंज मैरिज की थी या लव मैरिज?’ इस पर कौशल ने पूछा कि, ‘दोनों के लिए वारंटी पीरिएड क्या है?’
  • लक्ष्य नाम के यूजर ने 14 परवरी को पूछा था, ‘सर, मैं आपका सम्मान करता हूं, बस यह जानना चाहता हूं कि सब ठीक है?
  • साथ ही यूजर ने लिखा कि सुषमा स्वराज मैम आज टि्वटर पर सक्रिय नहीं है, उम्मीद करता हूं सब ठीक हो’।
  • इस ट्वीट पर स्वराज ने जवाब दिया, ‘अगर वे ट्वीट नहीं कर रही हैं तो सब ठीक है’।

https://twitter.com/governorswaraj/status/832641168403935232

https://twitter.com/governorswaraj/status/832262057236037633

https://twitter.com/governorswaraj/status/832260109543862274

https://twitter.com/governorswaraj/status/831912623373381632

https://twitter.com/governorswaraj/status/831535545134112768

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें