केंद्र सरकार के फ़ूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री ने शनिवार 4 नवम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें करीब 800 किलो खिचड़ी को पकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा। जिसके तहत केंद्र सरकार और मंत्रालय ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है, गौरतलब है कि, इस दौरान ये भी कहा जा रहा था कि, केंद्र सरकार खिचड़ी को नेशनल फ़ूड घोषित करेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। क्या आप जानते हैं कि, देश के लगभग हर राज्य में खिचड़ी को किसी ने किसी क्षेत्रीय रूप में खाया जाता है, अलग-अलग राज्यों में कुल 18 तरह की खिचड़ी बनायी और खाई जाती है, हो सकता हो कि, संख्या इससे कहीं ज्यादा हो, लेकिन अभी हमारे पास 18 खिचड़ी की ही जानकारी उपलब्ध है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक खायी जाती है खिचड़ी:

  • शनिवार को राजधानी दिल्ली में 800 किलो खिचड़ी पकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
  • इसी क्रम में क्या आप जानते हैं कि, खिचड़ी को भारत के लगभग हर राज्य में खाया जाता है।
  • समय और साधन के अनुसार, खिचड़ी के स्वरुप में परिवर्तन हो सकता है लेकिन आधार स्वाद वही होता है।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, खिचड़ी को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पसंद किया जाता है।
  • देश में तकरीबन 18 तरह की खिचड़ी बनायी और खाई जाती है।
  • अलग-अलग हिस्सों में बनने वाली खिचड़ी की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड:

  • देश के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में खिचड़ी का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है, ऐसा कहते हैं।
  • दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा उड़द की दाल की खिचड़ी को खाया जाता है,
  • इसके साथ ही मूंग की दाल की खिचड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर:

  • देश के जम्मू-कश्मीर राज्य में भी खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • यहाँ पर खिचड़ी को मोंग खेतचिर कहते हैं।
  • जिसमें दाल और सब्जियों को चावल के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़:

  • देश के बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी खिचड़ी को बड़े चाव से खाया जाता है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि, तीनों ही राज्यों में थोड़े बहुत अंतर के साथ एक ही तरह की खिचड़ी खाई जाती है।
  • तीनों ही जगह इसे भुंजी खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।

नागालैंड:

  • देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में भी खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • जहाँ इसे गलहो के नाम से जाना जाता है।
  • जिसे चावल और मूंग की दाल से बनाया जाता है।

मणिपुर:

  • देश के एक और पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी खिचड़ी एक पारंपरिक भोजन है।
  • जहाँ इसे मणिपुरी खिचड़ी कहते हैं,
  • जिसे चावल और तुवर दाल से बनाया जाता है।

मिजोरम:

  • एक और पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी काले चावल की खिचड़ी बनायी जाती है।
  • जिसे काले चावल की खिचड़ी कहते हैं, लेकिन इसे बनाने के लिए काले चावलों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • इसे बनाने के लिए लाल चावल, फली के दानों से मिलाकर बनाया जाता है।

पश्चिम बंगाल:

  • देश के पश्चिम बंगाल राज्य में भी खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • जहाँ इसे आमिष खिचड़ी कहते हैं,
  • जिसे चावल और मसूर की दाल को मिलाकर बनाया जाता है।

ओड़िशा:

  • देश के ओड़िशा राज्य में भी खिचड़ी खायी जाती है, जिसे मीठा खेचुड़ी कहते हैं।
  • इसे चावल, मूंग की दाल, शक्कर, और काजू-बादाम के साथ बनाया जाता है।

मध्य प्रदेश:

  • देश के मध्य हिस्से में भी खिचड़ी को पारंपरिक तौर पर काफी पसंद किया जाता है।
  • वहीँ मध्य प्रदेश की मशहूर साबुदाना की खिचड़ी काफी पसंद की जाती है।
  • साबुदाना की खिचड़ी में साबुदाना, आलू, मूंगफली और नारियल का प्रयोग किया जाता है।

आंध्र प्रदेश:

  • देश के दक्षिणी हिस्सों में भी खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • जिसके तहत आंध्र प्रदेश में इसे पुलागाम खिचड़ी कहा जाता है।
  • जिसे चावल और मूंग दाल को मिलाकर बनाया गया है।

तमिलनाडु:

  • देश के तमिलनाडु राज्य में भी खिचड़ी को पोंगल त्यौहार में खाया जाता है।
  • वहीँ खिचड़ी को वहां वेन पोंगल कहा जाता है।
  • जिसे चावल, मूंग की दाल से बनाया जाता है।

कर्नाटक:

  • देश के कर्नाटक राज्य में भी तमिलनाडु की तर्ज पर खिचड़ी खाई जाती है।
  • जिसे वहां खारा पोंगल कहते हैं।
  • इसे चावल, मूंग की दाल और काजू से बनाया जाता है।

गोवा:

  • देश के गोवा राज्य में भी ओड़िशा की तर्ज पर मीठी खिचड़ी खायी जाती है।
  • जिसे वहां के स्थानीय निवासी स्वीट खिचड़ी कहते हैं।
  • इसे दलिया, चना दाल, काजू, किशमिश, ताजा नारियल आदि से बनाया जाता है।

महाराष्ट्र:

  • देश के महाराष्ट्र राज्य में भी खिचड़ी को वहां के स्थानीय स्वाद के हिसाब से ढाला गया है।
  • वहीँ राज्य में इसे वलाची खिचड़ी कहते हैं।
  • जिसे चावल और बीन्स को मिलाकर बनाया जाता है।

गुजरात:

  • देश के गुजरात राज्य में खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • जहाँ इसे वघारेली खिचड़ी कहते हैं।
  • इसे चावल, कई दालों के मिश्रण, आलू, फलियाँ, गाजर, मूंगफली और काजू डालकर बनाया जाता है।

राजस्थान:

  • राजपूतों की धरती राजस्थान में भी खिचड़ी को अत्याधिक पसंद किया जाता है।
  • राजस्थान में कठियावाड़ी खिचड़ी को बहुत पसंद किया जाता है।
  • इसे चावल, तुवर दाल, हरी मटर, गाजर, आलू से बनाया जाता है।

हरियाणा:

  • देश के हरियाणा राज्य में भी खिचड़ी को बड़े चाव से खाया जाता है।
  • जहाँ बाजरा खिचड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
  • इसे बाजरा, हरी मटर डालकर बनाया जाता है।

पंजाब:

  • खान-पान की विविधता से भरे पंजाब राज्य में भी खिचड़ी को पसंद करने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है।
  • पंजाब में इसे तुवर दाल खिचड़ी कहते हैं।
  • जिसे चावल और तुवर दाल के साथ मसालों को मिलाकर बनाया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें