करीब डेढ़ महीने पहले अफगानिस्तान के काबुल से अगवा हुई भारतीय महिला जूडिथ डिसूजा को रिहा करवा लिया गया है।
विदेश मंत्री ने दी जानकारी:
- अफगानिस्तान के काबुल से अगवा हुई भारतीय महिला को सकुशल रिहा करवा लिया गया है।
- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
- ट्वीट में सुषमा स्वराज ने लिखा कि, जूडिथ हमारे साथ है और सुरक्षित है, जल्द ही वो काबुल से घर लौटेंगी।
- जूडिथ आज शाम को दिल्ली पहुंच जाएँगी, जहाँ से उन्हें कोलकाता रवाना कर दिया जायेगा।
- विदेश मंत्री ने मामले में बढ़िया काम करने वाले अफगानिस्तान में एम्बेसडर मनप्रीत वोहरा को बधाई दी।
- साथ ही अफगानिस्तान प्रशासन की मदद के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।
- गौरतलब है कि, जूडिथ के भाई जेरोम ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्री से मुलाकात कर अपनी बहन की रिहाई के लिए मदद की गुहार लगायी थी।
- जहाँ विदेश मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि, जूडिथ को वापस लाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
- गौरतलब है कि, कुछ संदिग्ध आतंकियों 40 साल की जूडिथ को 9 जून काबुल में उनके दफ्तर के बाहर से अगवा कर लिया था।
- जूडिथ अफगानिस्तान में आगा खां फाउंडेशन में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम कर रही थी।
- जूडिथ को जब अगवा किया गया था उसी हफ्ते वो इंडिया वापस आ रही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार