दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बेमियादी बंद को कोलकाता हाई कोर्ट ने असंवैधानिक बताया है।

दार्जिलिंग में असंवैधानिक बंद-

  • कोलकाता हाई कोर्ट ने जीजेएम के बेमियादी बंद को असंवैधानिक करार दिया।
  • साथ ही राज्य सरकार से कोर्ट ने एक अंतरिम रिपोर्ट भी मांगी है।
  • रिपोर्ट में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का ब्यौरा मांगा है।

तांडव मचा रहा जीजेएम-

  • जीजेएम का बंद अब उग्र होता नजर आ रहा है।
  • 15 जून की रात कई इमारतों को आग की लपटों में देखा गया।
  • पुलिस के अनुसार यह जीजेएम समर्थकों का काम है।
  • बता दें कि दार्जिलिंग का पहाड़ी इलाका कई हफ्ते से हिंसा देख रहा है।
  • राज्य सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।
  • आरोप है कि कुछ गोरखा मोर्चा के कुछ नेता स्थनीय लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे है।
  • बता दें कि पहले जीजेएम ने आंदोलन की शुरुआत स्कूलों में बांग्ला भाषा लागू करने के विरोध में की थी।
  • लेकिन अब ये आंदोलन अलग गोरखालैंड राज्य की ओर मुड़ गया है।

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग: सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग: GJM ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, माहौल अस्थिर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें