आम आदमी पार्टी (आप) में चल रही उठा पटक के बीच कुमार विश्वास का पार्टी छोड़ने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालाँकि कुमार विश्वास पीएसी की बैठक में शामिल होने को राजी तो हो गए है लेकिन उन्होंने पार्टी के सामने तीन शर्तें रखी है।

क्या है कुमार विश्वास की तीन शर्तें-

  • आप नेता कुमार विश्वास की पहली शर्त है भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस।
  • दूसरी शर्त है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने वाला कोई भी फैसला केवल कुछ बड़े नेता मिलकर न ले।
  • जो फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने वाला हो उसमें उनकी राय ली जाए।
  • तीसरी शर्त यह है कि कुमार विश्वास अपने वीडियो ‘वी द नेशन’ के लिए माफी नहीं मांगेंगे।
  • हालांकि किसी ने सीधे तौर पर वीडियो वापस लेने को नहीं कहा है लेकिन इशारे जरूर किये है।

पीएसी की बैठक में शामिल होंगे कुमार विश्वास-

  • कुमार विश्वास को मनाने की कोशिशें देर रात तक चलती रहीं।
  • दावा किया जा रहा है कि कुमार विश्वास को माना लिया गया है।
  • अब सबकी नज़र पीएसी की बैठक पर है जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
  • कुमार विश्वास बैठक में शामिल हुए है इसे सकरात्मक तौर पर लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान, जनवरी से दिसंबर होगा नया वित्त वर्ष!

यह भी पढ़ें: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने की सेना को फ्री हैंड दिये जाने की मांग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें