राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के पटना-दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी हुई। इस मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (CBI) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है।

CBI की प्रेस वार्ता-

  • लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर CBI ने एक प्रेस वार्ता की।
  • 12 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद CBI का बयान आया है।
  • CBI ने बताया कि लालू ने होटल लीज पर देने के बदले जमीन ली।
  • CBI ने बताया कि प्रारंभिक जांच में होटल देने में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
  • प्रेस वार्ता में बताया कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद ही FIR दर्ज की गई।
  • छापेमारी मामले में CBI ने प्रेस वार्ता में बताया कि लालू के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120B के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • साथ ही CBI ने बताया कि लालू यादव ने प्राईवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया है।
  • आगे CBI का बयान आया कि लालू ने 65 लाख में 32 करोड़ रुपए की जमीन ली।
  • प्रेस वार्ता में CBI ने बताया कि लालू पर धोखाधड़ी और साजिश का केस है।
  • पुरी और रांची के होटल के आवंटन में गड़बड़ी हुई।
  • CBI ने बताया कि आज 12 जगह तलाशियां ली गई हैं और छापे अब भी जारी हैं।

बढ़ी लालू की परेशानियां-

  • राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई है।
  • लालू के पटना स्थिति घर में CBI अफसरों का जमावड़ा लगा है।
  • CBI ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवीबेटे समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • साथ ही जाँच एजेंसियों ने लालू के गुरुग्राम, पटना, रांची, दिल्ली और पुरी समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की।
  • लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवीबेटे समेत दो कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
  • लालू पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने पुरी और रांची समेत अन्य रेलवे होटलों के मरम्मत और विकास का ठेका निजी कंपनियों को दिया था।
  • केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) छापेमारी की कार्रवाई पर शुक्रवार को 10.45 बजे जानकारी देगी।
  • CBI की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के मनोज झा ने इसे भारतीय लोकतंत्र का काला दिन करार दिया।

यह भी पढ़ें: लालू पर CBI का संकट, 12 ठिकानों पर छापेमारी, केस दर्ज!

यह भी पढ़ें: हमारी गलती से बनी मोदी सरकार : लालू यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें