उरी में आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीँ वहीँ बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

घटना के लिए किसी को दोष देना सही नहीं है:

  • बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार उरी हमले के बाद पीएम के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं।
  • ऐसे समय में जब केंद्र सरकार इस आतंकवादी हमले के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रही है।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि, इस घटना के लिए किसी को भी दोष देना सही नहीं है।
  • उन्होंने कुशीनगर रैली के दौरान आगे कहा कि, केंद्र सरकार आतंकी हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
  • नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, ऐसी घटनाओं के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आतंकी घटना पूरे देश का मसला होता है।
  • नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, आतंकी पहले अपना जाल बिछाते हैं और फिर कोई न कोई कारनामा करते हैं।
  • रैली में नीतीश ने आतंकियों की संख्या ज्यादा न होने की बात भी कही।
  • नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, आतंक खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं।
  • गौरतलब है कि, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हमले के तुरंत बाद पीएम मोदी तंज कसते हुए हमला किया था।
  • लालू यादव ने कहा था कि, मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ रहा है।
  • लालू यादव के साथ शिवसेना ने भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था।
  • ऐसी नाजुक घड़ी में पीएम मोदी को अपने पुराने साथी का साथ मिलना थोड़ी राहत की बात हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें