शनिवार 26 नवम्बर को देश के मुख्य न्यायाधीश टी.एस ठाकुर ने एक कार्यक्रम के संबोधन में कहा था कि, देश भर के भीतर 500 से ज्यादा जजों के पद हाई कोर्ट में रिक्त पड़े हैं, जिसके जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्य न्यायाधीश के इस बयान का पूरी तरह से खंडन किया है।
मुख्य न्यायाधीश का सम्मान करते हैं, लेकिन असहमत हैं:
- केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्य न्यायाधीश टी.एस ठाकुर के बयान का पूरी तरह से खंडन किया है।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं मुख्य न्यायाधीश का सम्मान करता हूँ।
- उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन इस सम्मान के साथ ही मैं उनसे असहमत हूँ।
इस साल 120 जजों की नियुक्ति:
- केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्य न्यायाधीश के आरोपों पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब दिया है।
- जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, इस साल केंद्र सरकार ने 120 जजों की नियुक्ति की है।
क्या बोले थे मुख्य न्यायाधीश:
- मुख्य न्यायाधीश टी.एस ठाकुर ने जजों की नियुक्ति के मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की थी।
- जिस दौरान उन्होंने कहा था कि, देश भर के हाई कोर्ट में 500 जजों के पद खाली हैं।
- उन्होंने आगे कहा था कि, कोर्ट रूम खाली हैं, लेकिन जज नहीं हैं।
- वहीँ मुख्य न्यायाधीश ने ये भी कहा था कि, जजों की नियुक्ति हुई है, लेकिन अभी बड़ी संख्या में प्रस्ताव पेंडिंग पड़े हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, उम्मीद है कि, सरकार इस पर गौर करेगी।
- इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश में सुविधाओं की कमी के लिए ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।