भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार 8 दिसम्बर को प्रेस कांफ्रेंस की, प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन शाम 5.30 बजे से किया गया था।

[fbvideo link=”https://www.facebook.com/WeUttarPradesh/videos/1644237489202129/” width=”500″ height=”400″ onlyvideo=”1″]

नोटबंदी पर सरकार का बड़ा फैसला:

  • केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
  • प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस में की गयी थी।
  • जिसमें सरकार ने नोटबंदी मामले में एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है।

वित्त मंत्री की प्रेस वार्ता के प्रमुख अंश:

  • आज नोटबंदी को एक महीने का समय पूरा हो गया है।
  • नोटबंदी से देश में कैश का चलन कम हुआ है।
  • आरबीआई पैसे की कमी को दूर कर रहा है।
  • नोटबंदी का उद्देश्य अब कैशलेस इकॉनमी हो गया है।
  • पेट्रोल डीजल कैशलेस ट्रांजेक्शन करेंगे उन्हें 0.75 फ़ीसदी की छूट मिलेगी।
  • कैशलेस इकॉनमी की शर्तें 1 जनवरी 2017 से लागू की जाएँगी।
  • लोग कैशलेस रेलवे टिकट पर बुक करवाएंगे उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा दिया जायेगा।
  • रेलवे में कैटरिंग, और रिटायरिंग रूम के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन पर 5 फ़ीसदी की छूट मिलेगी।
  • कैश में आदान प्रदान अर्थव्यवस्था के लिए नुक्सान है।
  • सरकार इसीलिए कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढावा दे रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें