जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर की खबरे आती हैं। इसी बीच माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की खबरे हैं। भारतीय सेना पाक के इस प्रयास को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी को मार गिराया।

यह भी पढ़ें… सीमा पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने दर्ज कराया औपचारिक विरोध!

मारा गया एक आतंकवादी :

  • रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश कालिया ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा कि आज (रविवार) नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एक आतंकवाद मारा गया।
  • आगे उन्होंने कहा कि सेना ने घुसपैठ का एक प्रयास नाकाम कर दिया।
  • उन्होंने कहा कि घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ क्षेत्र में अभियान अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें… शहीद जयद्रथ सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब!

LOC पर कई महीनों से जारी है पाक की नापाक हरकत :

  • LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत बीते कई महीनों से जारी रही है।
  • शुक्रवार को पाक की ओर से एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
  • जिसके तहत शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से दागे गए स्नाइपर शॉट से सुंदरबनी सेक्टर में तैनात सहारनपुर का एक जवान जयद्रथ सिंह शहीद(martyr jayadrath singh) हो गये।
  • जबकि एक अन्य जवान सचिन कुमार घायल हो गया।
  • इतना ही नहीं पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम और केरन सेक्टर में भी सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था।
  •  भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

यह भी पढ़ें… J&K: पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें