देश की लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ रेल मंत्रालय के कार्यों की जानकारी सदन को दे रहे हैं।

लोकसभा से योगी आदित्यनाथ लाइव:

  • आज लोकसभा में 2016-17 रेल बजट के तहत रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया चल रही है।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ सदन को जानकारी दे रहे हैं।
  • योगी आदित्यनाथ ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कामों की जमकर प्रशंसा की।
  • उन्होंने कहा की, रेल मंत्रालय ने पहली बार बिना यात्री किराया और भाड़ा किराया में कोई वृद्धि किये बिना रेल सुविधाओं को बेहतर किया।
  • उन्होंने कहा कि, जो हमारी सफलता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं ये उनकी कुंठा है।
  • रेल मंत्री ने भारतीय रेल को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया।
  • लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश।
  • देश के अन्दर सभी मानवरहित रेलवे क्रासिंग को मानव सहित में बदला जायेगा।
  • मालगाड़ी की अधिकतम रफ़्तार को अब 55 किमी/घं0 कर दिया गया है।
  • रेल मंत्रालय ने इस वर्ष 139 परियोजनाओं को पूरा किया।
  • रेल मंत्रालय के फंड पर योगी आदित्यनाथ बोले कि, रेल मंत्रालय में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 1.50 लाख करोड़ का निवेश किया जायेगा।
  • 3 किमी/ रोजाना पटरी बिछाने के काम को 7.0 किमी/ रोजाना किया गया।
  • पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 1600 किमी रूट का विद्युतीकरण किया गया।
  • अगले वर्ष का लक्ष्य 1800 किमी रखा गया है।
  • देश के अनेक ऐसे स्थानों से ट्रेन रूट को बनाया गया, जो आजादी के इतने सालों तक नजरअंदाज किये गये।
  • दुर्घटनाओं का स्तर कम हुआ, इस वर्ष दुर्घटना के स्तर में 20 फीसदी की कमी आई है।
  • रेल मंत्री द्वारा जापान और कोरिया से मिलकर जीरो एक्सीडेंट पालिसी पर काम किया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें