लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उस समय हिंदी शिक्षक बनना पड़ा जब एक सांसद ने बाढ़ में ‘हत्या’ का ज़िक्र किया. लोकसभा स्पीकर ने तुरंत सांसद की त्रुटी सुधारते हुए कहा कि बाढ़ में ‘हत्या’ नहीं बल्कि ‘मृत्यु’ होती है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में वीडियो बनाने पर अनुराग ठाकुर को मिली चेतावनी!

सुधारी सांसद की गलती-

  • लोकसभा में एक सांसद ने बाढ़ में ‘हत्या’ का जिक्र कर दिया।
  • इस पर तुरंत लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन हिंदी भाषा की शिक्षिका बन गई।
  • उन्होंने सांसद की त्रुटि सुधारते हुए कहा कि बाढ़ में ‘हत्या’ नहीं होती है बल्कि ‘मृत्यु’ होती है।
  • हिंदी में सुधार करने पर सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पीएम मोदी ने किया विपक्षी सदस्यों का अभिवादन!

लोकसभा में बाढ़ पर चल रही थी चर्चा-

  • लोकसभा में बाढ़ पर कुछ सदस्यों द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी।
  • इस दौरान गौरव गोगोई से हुई इस गलती को अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुधारने के लिए कहा।
  • गौरव गोगोई असम से ताल्लुक रखते है।
  • उन्होंने अपनी बात हिंदी में रखते हुए कहा कि बाढ़ में 750 लोगों की हत्या हुई है।
  • इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने तुरंत उन्हें टोका।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इसके लिए ‘मृत्यु’ शब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद गोगोई ने कहा, ‘मेरी हिंदी में सुधार करने के लिए आपका धन्यवाद।’

यह भी पढ़ें: लोकसभा में गूंजी कल्याणकारी योजनाओं को GST से छूट देने की मांग!

यह भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला, कुन्हालिकुट्टी ने ली लोकसभा सदस्य की शपथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें